विदिशा में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण तेज, 51% गांवों में 90% से अधिक गिरदावरी हुई पूर्ण
19 फरवरी 2026, विदिशा: विदिशा में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण तेज, 51% गांवों में 90% से अधिक गिरदावरी हुई पूर्ण – रबी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण (DCS) की प्रगति को लेकर जारी जिला स्तरीय रिपोर्ट में विदिशा जिले में गिरदावरी कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 1661 गांवों में से 849 गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो कुल गांवों का 51.11 प्रतिशत है।
रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में कुल 587 इलाकों के अंतर्गत सर्वेक्षण किया जा रहा है। इनमें 619 गांव (37.27 प्रतिशत) ऐसे हैं जहां 50 से 90 प्रतिशत तक गिरदावरी पूर्ण हो चुकी है, जबकि 193 गांव (11.62 प्रतिशत) में अभी 50 प्रतिशत से कम कार्य पूरा हुआ है।
तहसीलवार प्रगति की बात करें तो बासौदा तहसील में सर्वाधिक 70.43 प्रतिशत गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक गिरदावरी पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा ग्यारसपुर में 65.89 प्रतिशत, पठारी में 62.69 प्रतिशत और कुरवाई में 59.12 प्रतिशत गांवों में गिरदावरी का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।
वहीं सिरोंज, लटेरी, विदिशा और नटेरन तहसीलों में गिरदावरी का कार्य प्रगति पर है और इन क्षेत्रों में भी तेजी से कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से लटेरी में 25.12प्रतिशत गांवों में अभी 50 प्रतिशत से कम गिरदावरी हुई है, जिससे वहां कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता बताई गई है।
प्रशासन द्वारा गिरदावरी कार्य को निर्धारित अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के माध्यम से फसलों का सटीक आंकलन संभव होगा, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा तथा कृषि नीति निर्माण में भी सहायता मिलेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

