पुष्प महोत्सव में धार जिले को 12 पुरस्कार प्राप्त हुए
03 फरवरी 2026, धार: पुष्प महोत्सव में धार जिले को 12 पुरस्कार प्राप्त हुए – उद्यानिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव–2026 का आयोजन गुलाब उद्यान परिसर, भोपाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया।
पुष्प महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों द्वारा विविध प्रकार के फूलों की आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। इस अवसर पर धार जिले के कृषकों द्वारा पॉलीहाउस तकनीक से उगाई गई विभिन्न प्रजातियों के फूलों की भव्य प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी में डच रोज, डिवाइन रोज, जरबेरा, लिसियन्थस, जिप्सोफिला, ब्लू एवं रेड डेज़ी, सनफ्लावर, लिमोनियम, क्रिसेंथेमम, एस्टर सहित अन्य फूल शामिल रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर उद्यानिकी विभाग एवं कृषकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों की सराहना की गई। इस आयोजन में धार जिले के कृषकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न पुष्प प्रदर्शकों को उत्कृष्टता के आधार पर कुल 12 पुरस्कार प्राप्त हुए, जिससे जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

