देवास: ई-विकास प्रणाली से उर्वरक बुकिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया
20 मार्च 2026, देवास: देवास: ई-विकास प्रणाली से उर्वरक बुकिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया – किसानों को पारदर्शिता , सुगमता एवं समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ई-विकास प्रणाली द्वारा उर्वरक बुकिंग के प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।
इस दौरान बताया गया कि 01 अप्रैल 2026 तक सभी किसान का फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें, जिससे उन्हें ई-टोकन से उर्वरक की बुकिंग में समस्या न हो। किसानों को अपने आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक करवाया जाना भी अनिवार्य है। जिसके बिना पोर्टल पर लॉगिन नहीं होगा। प्रशिक्षण में किसानों को सरल एवं सुगम तरीके से उर्वरक उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

