राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास: ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन 10 अगस्त तक

किसान 31 जुलाई तक कराएं स्लॉट बुकिंग

31 जुलाई 2026, देवासदेवास: ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन 10 अगस्त तक – भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले में इसके लिए कुल 14 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

 उप संचालक श्री जी.एस. मोहनिया ने बताया कि उपार्जन के लिए जिले के किसान भाई 31 जुलाई तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी मूंग उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या भीड़भाड़ से बचने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपना स्लॉट बुक कर लें। साथ ही, स्लॉट की वैधता अवधि के दौरान ही उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture