उन्हेल में किसानों की समस्याओं पर प्रदर्शन
लेखक – शिवनारायण नंदेडा
05 मार्च 2026, उज्जैन (कृषक जगत): उन्हेल में किसानों की समस्याओं पर प्रदर्शन – खेती किसानी में हो रही समस्याओं के लिए क्षेत्र के लगभग साठ गांव के किसानों ने मोटरसाइकिल ,बेलगाडी एवं ट्रेक्टर ट्रॉली की रैली निकाली। लगभग पांच सौ वाहनों की साथ चल रहे किसानों ने कृषि समस्याओं के समाधान हेतु नारे लगाए जिनमें “जब तक दुखी किसान रहेगा धरती पर तूफान रहेगा ,,,
“किसान तू रहेगा मोन तो तेरी सुनेगा कौन ,,,,
“अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है ,,,
“जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है ,,,
“जय जवान जय किसान” आदि नारे लगाए गए। कस्बे के पशु हाट बाजार से शुरू हुई रैली विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी एवं कृषि मंडी में समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व श्री बालेश्वर आंजना किसान नेता करनावद द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री शंकर पटेल, श्री करण कुमारियां, श्री राकेश पाटीदार कलाल खेड़ी, श्री जीवन मालवीय सरपंच पासलोद सहित सेकंडों किसान मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

