Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा 1 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा फसल बीमा माह

किसान फसल बीमा कराकर योजना का लाभ लें – उप संचालक कृषि श्री नाथ

02 जुलाई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा 1 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा फसल बीमा माह – शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026 में कृषकों को फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक फसल बीमा माह का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में बुधवार को उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने विभागीय अधिकारियों तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला एवं विकासखंड स्तरीय प्रतिनिधियों की बैठक लेकर फसल बीमा माह को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री संजय पठाडे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को लाभान्वित करने संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा अधिसूचित हल्कों में अधिसूचित फसलों के विभिन्न अवस्थाओं में रेंडम पॉइंट एवं परमानेंट पॉइंट के चयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने विभागीय अधिकारियों एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि ऋणी कृषकों के साथ-साथ अधिक से अधिक अऋणी एवं पट्टाधारी कृषकों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल बीमा माह के दौरान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संबंधित बैंक में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके। फसल बीमा योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान बीमा कंपनी के विकासखंड स्तरीय प्रतिनिधियों, कृषि विभाग के मैदानी अमले एवं संबंधित समिति प्रबंधकों से संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture