राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण आयोजित, बीमा लाभ में पारदर्शिता पर जोर रबी फसलों के सटीक आकलन हेतु राजस्व अमले को व्यावहारिक प्रशिक्षण  

30 जनवरी 2026, जयपुर: फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण आयोजित, बीमा लाभ में पारदर्शिता पर जोर रबी फसलों के सटीक आकलन हेतु राजस्व अमले को व्यावहारिक प्रशिक्षण – राजस्थान:  जिला प्रशासन द्वारा रबी फसलों के फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) को पारदर्शी एवं सटीक बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. डिम्पल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में सवाई माधोपुर जिले के पटवारी एवं लेखपालों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गेहूं, चना एवं सरसों की फसलों के लिए न्यायसंगत पद्धति से फसल कटाई प्रयोग एवं हल्कावार प्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. डिम्पल गुर्जर ने फसल कटाई प्रयोग अत्यंत सावधानीपूर्वक, निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जाएं। उन्होंने सही उपज आकलन दर्ज करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की हिदायत दी। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एनएसएसओ से रामराज मीना, सहायक निदेशक कृषि श्याम बिहारी मथुरिया, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी अतुल गोयल एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी सतीश बैरवा उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत सटीक एवं न्यायोचित लाभ सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में सभी संबंधित अधिकारियों से समयबद्ध रूप से प्रयोग पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आह्वान किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा, ताकि किसानों को वास्तविक नुकसान के अनुरूप बीमा लाभ मिल सके।

बौंली में 29 जनवरी को होगा फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण :- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्विति हेतु जिले में रबी वर्ष 2025-26 में पटवार/तहसील स्तरीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सभागार बौंली में किया जाएगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement