मूंग खरीदी की निरंतर निगरानी की जाए- हरदा कलेक्टर
06 अगस्त 2026, हरदा: मूंग खरीदी की निरंतर निगरानी की जाए- हरदा कलेक्टर – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने निर्देश दिये है कि समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन व्यवस्था के तहत निगरानी हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी मूंग खरीदी व्यवस्था का सतत निरीक्षण करें। सभी उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप्त व्यवस्था हो। किसानों को मूंग तुलाई में कोई परेशानी न आए। उपार्जन केन्द्रों पर नियुक्त सर्वेयर भी जिम्मेदारी से कार्य करें। सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने यह बात कही। इसके अलावा विभागीय योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की गई एवं राजस्व कार्यों की भी कलेक्टर ने समीक्षा की।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम हरदा श्री अशोक कुमार डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टि कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

