Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग द्वारा सोयाबीन फसल के लिये समसामयिक सलाह

06 अगस्त 2025, इंदौर: कृषि विभाग द्वारा सोयाबीन फसल के लिये समसामयिक सलाह – उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवड़ा ने बताया कि इंदौर जिले के कुछ क्षेत्रों से पौधों के अचानक सूखने की शिकायत आ रही हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट के लक्षण है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि इसके नियंत्रण हेतु फफूंदनाशक फ्लुक्सापयोक्साड + पायराक्लोस्ट्रोबिन (300 ग्राम/हे.) या पायराक्लोस्ट्रोबिन + इपोक्सी बोनाजोल (750 मिलीग्राम/हे.) का छिड़काव करें। एन्थ्रेक्नोज रोग के प्रारंभिक लक्षण भी देखे जा रहे हैं। नियंत्रण हेतु टेबुकोनाजोल 25.9 ईसी (625 मिलीग्राम/हे.) या टेबुकोनाजोल 38.39 एस.सी. (625 मिलीग्राम/हे.) का घोल बनाकर स्प्रे करें। पीला मोजेक के लक्षण दिख रहे हैं तो नियंत्रण हेतु प्रारंभ में खेत से पौधों को निष्कासित करें एवं फ्लॉनिकेमिड (200 ग्राम/हे.) और थायोमेथक्स + लैम्बडासायहेलोथ्रिन (125 मिलीग्राम/हे.) अथवा बीटासायफ्लूथिन+इमिडाक्लोप्रिड (350 मिलीग्राम/हे.) का स्प्रे करें, इससे तना मक्खी का भी नियंत्रण होगा।

सोयाबीन की फसल पर टी आकार के वर्ड पर्चेस लगाएं। इससे कीट भक्षी पक्षियों द्वारा भी इल्लियों की संख्या कम करने में सहायता मिलेगी। मक्का की फसल पर आर्मी वर्म कीटों के रोकथाम हेतु क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 150 एम.एल. प्रति हेक्टर का स्प्रे करें एवं सतत निगरानी रखें।   सोयाबीन फसल पर सूखे का अंतराल भी जारी है, इस स्थिति में हल्की सिंचाई (बौछारी) करें। नुकसान को कम करने हेतु एन्टीट्रॉसप्रिरेंट जैसे पौटेशियम नाइट्रेट (1 प्रतिशत) या मैग्नीशियम कार्बोनेट / ग्लिसराल (5 प्रतिशत) अथवा 19:19:19 (1 किलो/एकड़) का छिड़काव किया जाए ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com