राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : नरवाई जलाने रोकने अनुभाग स्तर पर होगा कार्यशाला का आयोजन

16 मार्च 2026, छिन्‍दवाड़ाछिंदवाड़ा : नरवाई जलाने रोकने अनुभाग स्तर पर होगा कार्यशाला का आयोजन – जिले में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हरेंद्र नारायन द्वारा पूर्व में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री नारायन ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देश दिए हैं कि अनुभाग स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर किसानों और संबंधित विभागों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान तथा इसके विकल्पों के बारे में जागरूक किया जाए।

निर्देशानुसार प्रत्येक अनुभाग में आयोजित कार्यशाला में राजस्व विभाग के समस्त मैदानी अमले (पटवारी सहित), पुलिस विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक, नगरीय निकायों के सीएमओ, कृषि विभाग के मैदानी अमले, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम-एटीएम, सहकारिता विभाग के निरीक्षक एवं सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कोटवार शामिल रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों को भी बैठक में आमंत्रित कर नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यशाला के दौरान सहायक कृषि यंत्री द्वारा पीपीटी के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों और नरवाई प्रबंधन के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान नरवाई जलाने के बजाय वैज्ञानिक तरीकों से उसका प्रबंधन कर सकें।

कलेक्टर श्री नारायन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो ग्राम पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समिति तथा किसानों के साथ बैठक, संगोष्ठी एवं चौपाल आयोजित कर उन्हें नरवाई न जलाने के लिए जागरूक करेगा। यदि किसी ग्राम पंचायत में नरवाई जलाने की घटना सामने आती है तो संबंधित नोडल अधिकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकृत रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements