राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: गलत फसल बताकर अधिक उर्वरक लेने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी

17 मार्च 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा: गलत फसल बताकर अधिक उर्वरक लेने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी – उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 13 मार्च 2026 को जायद फसल के लिए यूरिया उर्वरक हेतु उर्वरक कूपन की बुकिंग श्री विपिन रघुवंशी ग्राम-नेर (देववर्धा) पोस्ट जमुनिया, विकासखण्ड- छिदवाडा  द्वारा की गई थी। व्यक्ति द्वारा कुल कृषि भूमि 1.05 हेक्येटर भूमि में गन्ना फसल के स्थान पर केले की फसल अंकित कर ई-टोकन बुक किया जाकर 46 बैग उर्वरक एमको कृषि केन्द्र नरसिंहपुर रोड छिंदवाडा से 13 मार्च 2026 को प्राप्त किया गया है।

इस संबंध में अवैध रूप से आवश्यकता से अधिक उर्वरक का भंडारण करने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार अनुविभागीय कृषि अधिकारी छिंदवाड़ा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा बोई गई फसल पर मौके पर पहुंच कर सत्यापन कराया गया। प्रतिवेदन के अनुसार श्री विपिन रघुवंशी के खसरा क्रमांक 154/2/1 रकबा 1.052 हेक्टेयर में गन्ने की फसल पाई गईं। जिसके बाद संबंधित व्यक्ति को इस संबंध मे नोटिस जारी कर चेतावनी जारी की गई है।

उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा जिले के कृषकों से अपील की गई है कि जिले मे सभी उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है। शासन द्वारा जिले को उर्वरक का आवंटन फसलों के क्षेत्रफल के अनुसार ही किया जाता है। आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का भण्डारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के  अंतर्गत  अवैध भण्डारण की श्रेणी  में आता है। उन्होंने बताया कि उर्वरकों का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया जाता है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की  जाएगी ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements