राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: किसानों को 72 घंटे में मिल रहा धान का भुगतान, देश में सबसे ऊंचा समर्थन मूल्य

20 नवंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: किसानों को 72 घंटे में मिल रहा धान का भुगतान, देश में सबसे ऊंचा समर्थन मूल्य –  छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को धान की खरीदी के बाद 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। यह कदम किसानों के उपज और परिश्रम को सम्मान देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने वादों पर अमल करते हुए किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का भुगतान तेजी से कर रही है।

किसानों के लिए त्वरित भुगतान की व्यवस्था

रायपुर जिले के चटौद गांव के किसान श्री धनश्याम वर्मा ने पचेडा सोसायटी में 37 क्विंटल धान बेचा था। उन्होंने बताया कि धान बेचने के 72 घंटे के भीतर ही उनके बैंक खाते में भुगतान की राशि जमा हो गई। श्री वर्मा ने इस त्वरित प्रक्रिया पर खुशी जाहिर की और कहा, “धान बेचने के बाद तुरंत राशि मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है।”

Advertisement
Advertisement

देश में सबसे ऊंचा समर्थन मूल्य

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये दे रही है, जो देश में सबसे अधिक है। साथ ही, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। श्री वर्मा ने कहा कि यह नीति राज्य में खेती-किसानी को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक हो रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement