राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में नरवाई जलाने पर होगा केस दर्ज

02 अप्रैल 2026, शिवपुरीशिवपुरी में नरवाई जलाने पर होगा केस दर्ज – जिले में नरवाई जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वातावरण प्रदूषण, आगजनी की घटनाओं से जान-माल की हानि, मिट्टी के लाभकारी कीटों का नष्ट होना तथा उर्वरा शक्ति में कमी जैसे गंभीर नुकसान को देखते हुए नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं मैदानी अमले द्वारा गांव-गांव जाकर नरवाई प्रबंधन के संबंध में जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामों में चौपाल, सभाएं एवं बैठकों का आयोजन कर कृषकों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान तथा उसके विकल्पों की जानकारी दी जा रही है।

कृषकों को अवगत कराया जा रहा है कि स्ट्रारीपर के माध्यम से फसल अवशेष का प्रबंधन कर भूसा बनाया जा सकता है तथा रोटावेटर से नरवाई को मिट्टी में मिलाकर भूमि की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है। जागरूकता अभियान के तहत विकासखंड शिवपुरी के ग्राम सकलपुर, विकासखंड कोलारस के ग्राम कार्या, विकासखंड करैरा के ग्राम टीला, वघरा साजौर तथा विकासखंड पिछोर के ग्राम खोड़ एवं खदोय में कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा बैठकें आयोजित कर किसानों को जानकारी दी गई। नरवाई जलाने की स्थिति में संबंधित कृषकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements