राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: मूंग फसल की जगह उड़द की बोनी करने की सलाह

25 फरवरी 2026, बुरहानपुरबुरहानपुर: मूंग फसल की जगह उड़द की बोनी करने की सलाह – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषकों को मूंग फसल की जगह उड़द फसल की बोनी करने की सलाह दी जा रही है।

 उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने बताया कि, जायद में उड़द की खेती करने पर उपज 10-12 क्वि. प्रति हे. प्राप्त होती है। उड़द बीज की बुआई करते समय खेत में पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद/कम्पोस्ट खाद हो, खेत में 3 टन प्रति एकड़ गोबर की खाद या कम्पोस्ट खाद का उपयोग बुआई के पूर्व करे। नत्रजन एवं फास्फोरस की मात्रा की पूर्ति के लिये एक बैग डी.ए.पी., 25 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश एवं 10 किलो सल्फर बुआई के समय उपयोग  करें ।

बीज उपचार के लिये पी.एस.बी. एवं राइजोबियम कल्चर 10-10 ग्राम मात्रा से उपचार करें। विभाग द्वारा कृषकों के लिये कोटा उड़द-4 किस्म का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है, यह किस्म 70-75 दिन में पककर तैयार हो जाती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements