भाकिसं पांढुर्ना ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
12 मार्च 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): भाकिसं पांढुर्ना ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा – भारतीय किसान संघ ( भाकिसं ) पांढुर्ना ने किसानों के हित में उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन गत दिनों कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री को सौंपा। ज्ञापन देते समय भाकिसं पांढुर्ना जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल ,तहसील अध्यक्ष श्री प्रदीप खवसे , उपाध्यक्ष श्री रविशंकर धुर्वे ,तहसील मंत्री श्री रविशंकर गोरे, सौंसर तहसील अध्यक्ष श्री आशीष पराडकर के अलावा श्री रवि हिवरे , श्री पवन हिंगवे सहित अन्य किसान मौजूद थे।
सौंपे गए ज्ञापन में महाराष्ट्र की तर्ज़ पर सीसीआई द्वारा पुनः कपास की खरीदी शुरू करने ,गेहूं पंजीयन में आ रही सर्वर की समस्या दूर करने , पटवारी और सर्वेयरों द्वारा सही समय पर फसल गिरदावरी नहीं चढ़ाने से गेहूं का पंजीयन नहीं होने ,गेहूं पंजीयन की तिथि आगे बढ़ाने , गेहूं पर प्रति क्विंटल 1 हज़ार रु बोनस देने , तकनीकी कारणों से किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त नहीं होने ,किसानों की खसरा किश्तबंदी ,नक्शा आदि में तत्काल सुधार करने ,पटवारी द्वारा गिरदावरी फसल लगने पर दर्ज़ की जाए , न कि काटने पर। इस पर ध्यान देने की भी मांग की गई।
इसके अलावा ज्ञापन में पांढुर्ना में भी कृषि मेला आयोजित करने ,पांढुर्ना में उद्यानिकी विभाग का कार्यालय स्थापित करने के साथ ही बैतूल जिले के प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम घाटबिरोली में स्थित इम्प्लोक्लेड टेक्नोलॉजिस प्रा लि द्वारा लगातार की जा बारूदी ब्लास्टिंग से पांढुर्ना जिले के सीमावर्ती 10 गांवों में किसानों को हुई फसल क्षति की भरपाई करने की भी मांग की गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

