राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल हाइब्रिड अमरूद का बना नया हब, 5 साल में 70 प्रतिशत तक बढ़ी पैदावर

28 फरवरी 2026, भोपाल: भोपाल हाइब्रिड अमरूद का बना नया हब, 5 साल में 70 प्रतिशत तक बढ़ी पैदावर –  केन्द्र सरकार की “एक जिला – एक उत्पाद” योजनांतर्गत के अंतर्गत भोपाल को अमरूद के लिए चुना गया है। इसके लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं जैसे ड्रिप सिस्टम किसानों को उच्च किस्म के पौधों का वितरण, तकनीकी मार्गदर्शन सहित अन्य उपकरणों एवं संसाधनों के लिए ऋण एवं सब्सिडी लगातार दी जा रही है। साथ ही भोपाल के आसपास का अमरूद के उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण के अनुरूप किसानों ने योजनाओं से लाभान्वित होकर अमरूद की खेती प्रारंभ की।

भोपाल के पांच प्रगृतिशील किसानों में मनमोहन पाटीदार, अरूण दांगी, अभिषेक दांगी ने अमरूद की खेती कर अपनी आय में अभूतपूर्व वृद्धि की है। बरखेड़ा बरामद के अभिषेक दांगी बताते है कि तीन साल पहले साढ़े चार एकड़ भूमि में 1660 बीएनआर अमरूद के किस्म के पौधे रोपे जो आज उन्हें 6 हजार 400 केजी अमरूद का उत्पादन दे रहे है।

इसके लिए उन्होंने शासन से ड्रिप स्प्रिंकलर एवं समय – समय पर तकनीकी सहयोग मिलता रहा। भोपाल एवं अन्य प्रदेशों में उन्होंने अपने अमरूद को बेचा और लगभग एक सीजन में 10 लाख आय प्राप्त की।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements