Advertisement8
Advertisement
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू

किसान 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक पंजीयन  कराएं

27 सितम्बर 2025, बुरहानपुर: सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू –  मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की  गई  है। योजना अंतर्गत किसानों द्वारा विक्रय की  गई कीमत, समर्थन मूल्य एवं मॉडल मूल्य के अंतर की राशि की गणना के आधार पर भावांतर की राशि किसानों के खाते में दी जायेगी।

भावान्तर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान को पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की अवधि 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2025 तक होगी। पंजीकृत  किसानों  को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन उपज विक्रय करना होगी।  सोयाबीन उपज का विक्रय 1 नवंबर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 तक करना होगा। सोयाबीन का समर्थन मूल्य रु. 5328/- प्रति क्विंटल हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा  किसानों को सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाने के लिए इस वर्ष भावांतर का लाभ दिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement