बदलते मौसम में रहें सावधान
02 अक्टूबर 2024, भोपाल: बदलते मौसम में रहें सावधान – बरसात के जाते ही खांसी-जुकाम होना सामान्य बात है। बच्चा हो या कोई बड़ा व्यक्ति, अगर बाहर से भीगकर आ रहा है और गीले कपड़ों में लगातार रहा है, तो उसे कॉमन फ्लू यानी खांसी-जुकाम हो सकता है।
- फ्लू के 3 मुख्य वायरस होते हैं। इनमें ए, बी और सी टाइप शामिल हैं। ए वायरस जानवरों और इंसान दोनों में और बी व सी वायरस सिर्फ इंसानों में होता है।
- सबसे खतरनाक टाइप ए वायरस होता है। अगर मरीज को कोई बीमारी है, तो टाइप बी भी गंभीर हो सकता है। सी कम खतरनाक होता है।
- ए और सी की चपेट में आने वाले ज्यादातर बच्चों में छींक आने, शरीर में दर्द, खांसी, नाक बहने और तेज बुखार के लक्षण नजर आते हैं, लेकिन टाइप सी से प्रभावित लोगों में लक्षण स्पष्ट नहीं दिखते।
- मौसम में बदलाव के समय टाइप सी ज्यादा सक्रिय होता है और 5-7 दिन में ज्यादातर लोग बिना दवा के भी ठीक हो जाते हैं।
- नाक से पानी बहे, गले में खारिश हो और पीली बलगम के साथ खांसी आए तो इसका मतलब है कि इंफेक्शन बैक्टीरियल है।
- सांस की नली के निचले भाग में इंफेक्शन होने पर तेज बुखार व शरीर में तेज दर्द होता है और बलगम ज्यादा बनती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल ट्रीटमेंट दिया जाता है।
- सांस की नली के ऊपरी भाग में इंफेक्शन होने पर नाक बहती है। यह आमतौर पर वायरल होता है। इसमें एंटी एलर्जिक दवाएं दी जाती हैं।
- अगर सिर्फ गले में खराश है तो यह इंफेक्शन बैक्टीरियल होता है। इसमें भी एंटीबायोटिक्स दवाएं दी जाती हैं।
- बारिश में भीगने से बचें और पानी में देर तक न रहें।
- अगर भीग जाए तो कपड़े तुरंत बदलें और गीले सिर को तौलिए से पोंछकर सुखा लें।
- डॉक्टर से ही लक्षणों के हिसाब से ट्रीटमेंट लेना जरूरी है।
Advertisements
Advertisement
Advertisement
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


