Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

30 जुलाई को खंडवा में होगा बलराम कृषि महोत्सव, ड्रोन तकनीक से जैविक खेती तक मिलेगा मार्गदर्शन  

16 जुलाई 2026, भोपाल: 30 जुलाई को खंडवा में होगा बलराम कृषि महोत्सव, ड्रोन तकनीक से जैविक खेती तक मिलेगा मार्गदर्शन – मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। खंडवा जिले में 30 जुलाई को बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

17 से 27 जुलाई तक इन जिलों में होगा बलराम कृषि महोत्सव

इसके अलावा इंदौर संभाग के ही धार जिले में 17 जुलाई को, झाबुआ में 19 जुलाई को, आलीराजपुर में 21 जुलाई को, बड़वानी में 23 जुलाई को, खरगौन में 25 जुलाई को तथा बुरहानपुर में 27 जुलाई को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक, उन्नत बीजों, नवीन कृषि यंत्रों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी, ताकि खेती अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं समृद्ध बन सके।

इस महोत्सव में कृषि विभाग के साथ साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद का और अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें नई तकनीकों एवं बाजार आधारित कृषि मॉडल की जानकारी भी मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महोत्सव में किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, ऑनलाइन कृषि परामर्श, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों की जानकारी भी दी जाएगी। विशेषज्ञ किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई पद्धतियों एवं जोखिम प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराया जायेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture