कृषक ध्यान दें: 16 मार्च तक कराएं चना फसल का पंजीयन
10 मार्च 2026, भोपाल: कृषक ध्यान दें: 16 मार्च तक कराएं चना फसल का पंजीयन – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न उपार्जन समिति की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार रबी वर्ष 2025-26 में प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत जिले में 10 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें सेवा सहकारी समिति तुकईथड़, सिरपुर, सीवल, धुलकोट, नावरा, शाहपुर, दर्यापुर, एमागिर्द, लोनी एवं निम्बोला शामिल है।
जिसमें समितियों जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र एवं एमपी किसान एप के माध्यम से निःशुल्क तथा सीएससी सेंटर/ग्राहक सेवा केन्द्र द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर 16 मार्च, 2026 तक सशुल्क चना फसल का पंजीयन कर सकते है।
उपसंचालक कृषि देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टा के किसानों के पंजीयन की सुविधा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्था पर उपलब्ध होगी। पंजीयन के लिये कृषक का नाम, समग्र आईडी नंबर, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर भी देना होगा तथा आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक कराना होगा।
वनग्राम के किसानों को वनाधिकार पट्टे की प्रति एवं सिकमी (बटाईदार) काश्तकार को सिकमीदार किसानों को सिकमी अनुबंध की प्रति, जमा करना होगी। सभी उपार्जन केन्द्रों पर पेयजल सुविधा, बिजली, बारदाना एवं अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

