राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर: यूरिया वितरण में अनियमितता पर दुकान सील

10 अगस्त 2026, अशोकनगर: अशोकनगर: यूरिया वितरण में अनियमितता पर दुकान सील – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व ईसागढ़ श्री त्रिलोचन गौड़ के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर, आर.आई. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव नईसरांय एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ईसागढ मुकेश कुमार रघुवंशी द्वारा नईसरांय स्थित कार्तिक ट्रेडर्स संचालक श्री महेश कुमार रघुवंशी की खाद की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में यूरिया के वितरण में अनियमितता पाई गई। पी.ओ.एस. मशीन एवं यूरिया के भौतिक सत्यापन में अंतर पाए जाने से दुकान को मौके पर सील्ड किया गया एवं प्रतिवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture