कटनी में रबी उपार्जन केंद्रों के संचालन के लिए महिला स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित
29 मार्च 2026, कटनी: कटनी में रबी उपार्जन केंद्रों के संचालन के लिए महिला स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में रबी उपार्जन हेतु जारी नीति के अनुसार उपार्जन कार्य में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपार्जन केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर तहसील बरही के अंतर्गत उपार्जन केंद्र पिपरिया कला 2, बगैहा और हदरहटा उपार्जन केन्द्रों के संचालन हेतु पात्र एवं इच्छुक स्व-सहायता समूहों से 2 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
इच्छुक स्व-सहायता समूह समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन (दो प्रति में) कार्यालय जिला पंचायत कटनी में जमा कर सकते हैं। साथ ही जरूरी दस्तावेजों एवं आवश्यक अर्हताओं के सम्बन्ध में जनपद पंचायत मुख्यालय पर म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

