राज्य कृषि समाचार (State News)

निजी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित – 2025-26

25 मई 2025, भोपाल: निजी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित – 2025-26 – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निजी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग केंद्र (CHC) स्थापित करने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र ट्रैक्टर एवं अन्य सुविधाएं किराये पर उपलब्ध कराना है।

यह योजना क्रेडिट लिंक्ड बैक एंडेड सब्सिडी पर आधारित है, जिसमें अनुदान राशि अधिकतम 40 प्रतिशत या ₹10 लाख (जो भी कम हो) तक दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा दिनांक 05 मई 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना में सम्मिलित किया गया है।

इच्छुक आवेदक दिनांक 26 मई से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लॉटरी प्रक्रिया 13 जून 2025 को दोपहर 12 बजे होगी और परिणाम उसी दिन शाम 5 बजे तक पोर्टल (www.chc.mpdage.org) पर देखे जा सकेंगे। सफल आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 16-17 जून 2025 को किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत चयनित आवेदकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत वह बैंक से ऋण प्राप्त कर केंद्र स्थापित कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जून 2025
  • लॉटरी परिणाम: 13 जून 2025
  • दस्तावेज सत्यापन: 16-17 जून 2025

अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए पोर्टल www.chc.mpdage.org पर संपर्क करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement