राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर केकिसानों से नैनो उर्वरक अपनाने की अपील 

22 अक्टूबर 2025, ग्वालियर: ग्वालियर केकिसानों से नैनो उर्वरक अपनाने की अपील – नैनो उर्वरकों का उपयोग फसलों के लिये फायदेमंद रहता है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने ग्वालियर जिले के  किसानों  से नैनो उर्वरक अपनाने की अपील की है।

उप संचालक कृषि  श्री रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से उर्वरक उपयोग क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही पर्णीय छिड़काव होने से फसल को समान रूप से पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरक की कम मात्रा लगती है।

Advertisement
Advertisement

उप संचालक कृषि ने सलाह दी है कि डीएपी क उपयोग बीजोपचार के द्वारा एवं इसके बाद बोनी के लगभग 30 दिवस में किया जाना चाहिए। इससे पौधों को नाइट्रोजन के साथ-साथ फास्फोरस तत्वों की पूर्ति हो जाती है। इस प्रकार नाइट्रोजन की प्रथम व द्वितीय टॉप ड्रेसिंग में यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया का छिड़काव किया जाना चाहिए। नैनो उर्वरकों के उपयोग से पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता एवं फसल उत्पादन लागत कम करते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement