किसान भाइयों से अपील: ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवार नाशक का उपयोग कम करें
19 मार्च 2026, भोपाल: किसान भाइयों से अपील: ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवार नाशक का उपयोग कम करें – किसान ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवार नाशक दवाइयों का उपयोग कम करें। तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल ली जा रही है।ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती से किसानों की आय में वृद्धि हुई है, परंतु इसमें कीटनाशक एवं खरपतवार नाशक दवा का उपयोग अधिक किया जा रहा है।
साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि फसल को जल्द पकाने के लिये खरपतवार नाशक दवा (पेराक्वाट डाइक्लोराइड) का भी उपयोग अधिक हो रहा है, इन कीटनाशक / खरपतवार नाशक दवा के अंश मूंग फसल में शेष रह जाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हैं।किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि ने सभी किसान भाइयों से अपील है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल में कीटनाशक/खरपतवार नाशक दवा का उपयोग कम से कम करें, जिससे मानव शरीर पर इसका दुष्प्रभाव कम हो।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

