Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एपीसी श्री वर्णवाल ने सोयाबीन खरीदी कार्य का निरीक्षण किया

07 नवंबर 2025, शाजापुर: एपीसी श्री वर्णवाल ने सोयाबीन खरीदी कार्य का निरीक्षण किया – अपर मुख्य सचिव वन विभाग एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक वर्णवाल एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने  मंगलवार को  कृषि उपज मंडी समिति शुजालपुर में भावांतर योजना के तहत की जा रही सोयाबीन खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएस श्री वर्णवाल ने भावांतर योजना के सम्बन्ध में किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा भावांतर योजना के तहत शीघ्र ही लगभग 10 तारीख तक किसानों के खातों में 1000 रुपये प्रति क्विंटल के मान से राशि आने की संभावना हैं।

एपीसी श्री वर्णवाल ने भावांतर योजना के तहत मंडी में की जा रही नीलामी कार्य का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अनाज बेचने में किसी प्रकार की समस्या एवं अनावश्यक विलंब न हो एवं किसानों का अनाज जल्दी से जल्दी खरीद कर उन्हें फ्री करें। साथ ही उन्होंने ग्रेडिंग के लिए व्यापारियों के साथ बैठकर कार्य योजना बनाने सहित अन्य निर्देश भी दिए। इस दौरान एपीसी श्री वर्णवाल ने कृषि उपज मंडी शुजालपुर परिसर का भ्रमण कर मंडी संसाधनों, मंडी की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि भावांतर भुगतान योजना के तहत भावांतर भुगतान योजना के लिए 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन होगा तथा योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रय अवधि 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी। भावांतर भुगतान योजना भारत सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत प्राईस डिफिसिट स्कीम के तहत संचालित की जा रही है। प्रदेश के किसानों की खरीफ 2025 में उत्पादित सोयाबीन उपज मंडियों में नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से विक्रय होने पर विक्रय दर/मॉडल प्राईस से प्राप्त राशि एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि की प्रतिपूर्ति मध्यप्रदेश शासन द्वारा की जाना है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री राजकुमार हलदर, उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे, व्यापारीगण, मंडी सचिव व किसान  मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें