Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर कलेक्टर ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

30 अप्रैल 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर कलेक्टर ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा चांदपुर रोड स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित आलीराजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन प्रभारी श्री नयन वाणी उपस्थित पाए गए, वहीं उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एल. सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने गोदाम से गेहूं के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता (FAQ) का परीक्षण किया तथा खरीदी प्रभारी से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। खरीदी प्रभारी के अनुसार जिले में अब तक 12 किसानों से कुल 178.27 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने भोपाल स्थित खाद्य विभाग को अवगत कराते हुए समस्या के शीघ्र समाधान के करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केंद्र पर शासन द्वारा निर्धारित सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई और बारदानों के स्टॉक का निरीक्षण किया गया, जो पर्याप्त मात्रा में पाया गया।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने नागरिक आपूर्ति निगम के सर्वेयर के समय पर उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के केंद्र प्रभारी श्री उमराव सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे और उन्होंने गेहूं की गुणवत्ता संबंधी जानकारी कलेक्टर को दी। साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग आलीराजपुर को केंद्र पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश भी दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें