बालाघाट जिले में 7 अप्रैल तक आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अलर्ट, कृषि विभाग ने फसल सुरक्षा की सलाह दी
04 अप्रैल 2026, बालाघाट: बालाघाट जिले में 7 अप्रैल तक आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अलर्ट, कृषि विभाग ने फसल सुरक्षा की सलाह दी – मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव को प्राप्त मध्यम श्रेणी के 5 दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 3 से 7 अप्रैल 2026 के बीच आंधी-तूफान के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव के वैज्ञानिक डॉ धर्मेन्द्र अगासे ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है, जिससे तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान 34.2 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18.4 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वायुमंडलीय नमी की बात करें तो सुबह के समय 53 से 67 प्रतिशत तथा दोपहर में 34 से 44 प्रतिशत तक नमी रहने की संभावना है। वहीं सामान्य दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व की ओर रहने के साथ गति लगभग 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाएं तथा आंधी-तूफान के दौरान सतर्कता बरतें। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए प्रशासन एवं कृषि विभाग ने किसानों और आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

