राजस्थान में तेजी से लागू हो रहा एग्रीस्टैक, 87.44 लाख किसानों की Farmer Registry पूरी
13 अगस्त 2026, जयपुर: राजस्थान में तेजी से लागू हो रहा एग्रीस्टैक, 87.44 लाख किसानों की Farmer Registry पूरी – राजस्थान में किसानों को कृषि सेवाओं का लाभ आसानी और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक (AgriStack) को तेजी से लागू किया जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित एग्रीस्टैक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में Farmer Registry, Farmer ID, Digital Crop Survey, खाद वितरण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद सहित किसान केंद्रित योजनाओं को एग्रीस्टैक से जोड़ने की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एग्रीस्टैक का उद्देश्य केवल किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करना नहीं है, बल्कि किसानों को उनकी भूमि, फसल और कृषि सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं एकीकृत एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एग्रीस्टैक के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
87.44 लाख किसानों की Farmer Registry पूरी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में अब तक 87 लाख 44 हजार 842 किसानों की Farmer Registry पूरी की जा चुकी है। यह राज्य के निर्धारित लक्ष्य का 96.95 प्रतिशत है। एग्रीस्टैक से जुड़े कार्यों में राज्य की प्रगति के आधार पर अब तक 737 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
मुख्य सचिव ने शेष किसानों को भी Farmer Registry से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पंजीयन की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष ध्यान देकर कार्य में तेजी लाई जाए। इसके लिए कम प्रगति वाले जिलों में विशेष फील्ड विजिट, संभागवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसानों तक जानकारी पहुंचाने और पंजीयन प्रक्रिया को गति देने के लिए कृषि पर्यवेक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों की पहचान, भूमि और फसल संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से एकीकृत करने से भविष्य में उन्हें विभिन्न कृषि योजनाओं, खाद, बीज, सिंचाई, फसल संबंधी सेवाओं और MSP पर खरीद जैसी सुविधाओं का लाभ अधिक सुगमता से उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

