State News (राज्य कृषि समाचार)

कृषि विकास मैदानी अधिकारी से संभव : श्री चौहान

Share

23 मार्च 2021, खरगोन।  कृषि विकास मैदानी अधिकारी से संभव : श्री चौहान – जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित कृषि विभाग के 30 सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान समारोह एवं जिला ग्रा.कृ.वि.अधि. संघ का जिला अधिवेशन गत दिवस कसरावद में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के उप संचालक कृषि श्री एम. एल. चौहान ने कृषि विकास में मैदानी अधिकारियों की उल्लेखनीय भूमिका बताई, जिसके परिणामस्वरुप ही खरगोन जिला कृषि विकास में अग्रणी रहता है। यहां के किसान एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की मेहनत के बदौलत ही कृषि में सफलता मिलती है।

कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोहर गिरी,परियोजना संचालक आत्मा श्री के. के. पांडे, प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र श्री एम.एल. बास्केल, संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री डी. के. उपाध्याय, श्री महेश खन्ना, श्री डी.के. जोशी, प्रांतीय सचिव श्रीमती कलावती चौहान, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी.एस. सेंगर, संघ के धार जिला अध्यक्ष श्री एन. आर. पवार, संघ के वरिष्ठ साथी श्री मुकेश गुप्ता, श्री योगेश पांडे, श्री कमलेश पंडित, श्री करण सिंह सोलंकी, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष श्री दिलीप इंगले, संभागीय अध्यक्ष श्री निश्चल जोशी सहित जिले के सभी कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खरगोन जिले में संघ के अध्यक्ष डॉ. संतोष पाटीदार की नियुक्ति पर उनका अभिनंदन किया गया। सेवानिवृत्त सभी 30 अधिकारी,कर्मचारियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संघ के संगठन की शक्ति का महत्व बताते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *