राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग की छापामारी: सब्सिडी यूरिया से डीजल फ्लूड बनाते , मुहाना मंडी में 1154 कट्टे जब्त  

09 मार्च 2026, जयपुर: कृषि विभाग की छापामारी: सब्सिडी यूरिया से डीजल फ्लूड बनाते पकड़े, मुहाना मंडी में 1154 कट्टे जब्त – कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को  सांगानेर के मुहाना मंडी क्षेत्र मे छापेमारी कर अवैध यूरिया की भारी खेप जब्त की है। कृषि में काम आने वाले अनुदानित यूरिया का औद्योगिक उपयोग कर डीजल गाड़ियों मे उपयोग करने के लिए डेफ (डीजल एक्जास्ट फ्लूड) बनाया जा रहा था। मुहाना गांव के हवालों की ढाणी मे 1 हजार 104 अनुदानित यूरिया के कट्टे दिनेश पुत्र राधेश्याम शर्मा गांव मुहाना से जब्त कर ग्राम सेवा सहकारी समिति मुहाना को सुपुर्द किया गया है। कपूरावाला मे ABI पेट्रोसाइन कम्पनी से 50 यूरिया बैग जब्त कर ग्राम सेवा सहकारी समिति कपूरावाला को सुपुर्द किया गया है।

कृषि विभाग की तीन अलग-अलग टीमों ने छापामारी कर यूरिया जब्ती एवं नमूना आहरण की कार्यवाही की है। मौके से HURL कंपनी के 1हजार 154 यूरिया के भरे हुए कट्टे एवं 821 खाली बैग जब्त किये गए।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल नें बताया की जब्त की गई यूरिया के प्रत्येक कट्टे की कीमत 2189.50 रूपए है जिस पर 1923 रूपए का सरकारी अनुदान है एवं किसानों को 266.50 रुपए में दिया जाता है। यह प्रकरण यूरिया डाईवर्जन का है जिसमें अनुदानित यूरिया का औद्योगिक उपयोग प्रतिबंधित है एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के सेक्शन 25 के तहत दंडनीय अपराध है। उद्योगों में उपयोग हेतु बिना अनुदान का तकनीकी ग्रेड यूरिया काम में लिया जा सकता है।

कृषि मंत्री ने बताया कि अनुदानित यूरिया का डेफ, कलर पेंट, प्लाईवूड, पशु आहार आदि फैक्ट्रियों में दुरूपयोग रोकने हेतु राज्य स्तर पर शीघ्र ही सघन निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements