उज्जैन में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का सर्वे प्रारंभ
30 जनवरी 2026, उज्जैन: उज्जैन में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का सर्वे प्रारंभ – कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात्रि में आंधी तूफान ओलावृष्टि से कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कल रात्रि से ही राजस्व विभाग के द्वारा उज्जैन जिले में फसल नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे प्रारंभ कर दिया गया हैl
इसके संबंध में सभी तहसीलदार, आर आई, पटवारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह गांव-गांव में जाकर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे प्रारंभ कर दें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, जो भी किसानों की फसल का ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है उसका आकलन प्रारंभ कर दिया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


