राज्य कृषि समाचार (State News)

धान खरीदी केन्द्र पर अवैध बिक्री को रोकने हेतु प्रतिबंध आदेश जारी

09 दिसंबर 2025, सिंगरौली: धान खरीदी केन्द्र पर अवैध बिक्री को रोकने हेतु प्रतिबंध आदेश जारी – कलेक्टर श्री गौरव बैनल  द्वारा धान खरीदी  केंद्रों  पर धान के अवैध बिक्री को रोकने हेतु  उपार्जन अवधि 20 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहने से संबंधित प्रतिबंध आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के तहत  उपार्जन नीति अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जारी नीति के क्रियान्वयन हेतु एसओपी जारी की गई है। जिसकी कण्डिका 19.5 में खरीदी केन्द्रो पर उपज की अवैध बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए है। जिले के व्यापारियों द्वारा क्रय कर भण्डारित की गई धान की निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया है। तथा सचिव कृषि उपज मंडी को गोदाम बंद किए जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही प्रतिबंध उपार्जन अवधि 20 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।  

उक्त अवधि में धान निकासी की अनुमति संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा लिखित में दी जायेगी। अधिकृत व्यक्ति के उपस्थिति में निकासी की  जाएंगी  साथ ही अनुमति के पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेगा  कि  किसी भी स्थिति में उक्त धान उपार्जन केन्द्र में बिक्री हेतु नही लाई  जाएंगी एवं जीन्स की गुणवत्ता को  यथा स्थिति  बनाए  रखने हेतु कीटोपचार की कार्यवाही की अनुमति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुमति से की जा सकेगी। गोदाम वेयरहाउस में भण्डारित जीन्स के सुरक्षा  जवाबदारी  गोदाम वेयरहाउस मालिक की होगी।  वहीं  इनके  संचालकों को आदेशित किया गया है कि भण्डारित अधिसूचित कृषि उपज की जानकारी तत्काल अपने क्षेत्र के संबंधित कृषि उपज मण्डी समिति में सलग्न निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करेगे। उक्त आदेश के उल्लंघन पर नियमानुसार  दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी  ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement