राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में कृषक कल्याण वर्ष के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गई

31 जनवरी 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में कृषक कल्याण वर्ष के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गई – आलीराजपुर,29 जनवरी 2026। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने, फसल विविधीकरण, इस टोकन व्यवस्था से उर्वरक का वितरण, सॉइल हेल्थ कार्ड की अनुशंसा के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने, प्रधानमंत्री जन धन योजना का प्रचार-प्रसार, खेती को लाभ का धंधा बनाने, दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र को बढ़ाने, के उद्देश्य से किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को  कलेक्टर कार्यालय से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कहा कि जिले के किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक व जैविक खेती पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इस प्रकार की खेती में गोबर खाद, नीम की खाद से जैविक खादों का उपयोग किया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद प्राप्त होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मध्य प्रदेश राज्य मिलेट्स मिशन योजना 2025-26 के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना तथा इसकी जानकारी किसानों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

मोटरसाइकिल रैली कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तपीस पांडे,कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान, आत्मा परियोजना श्री दादू मोरे,आलीराजपुर तहसीलदार श्रीमती सविता राठी, नायब तहसीलदार सुश्री सरिता बालेचा, सहकारिता विभाग श्री जी.एल. सोलंकी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement