गेंदे की खेती से एमपी के किसान को मिला लाभ, आधा एकड़ से 60 हजार की कमाई
30 जनवरी 2026, भोपाल: गेंदे की खेती से एमपी के किसान को मिला लाभ, आधा एकड़ से 60 हजार की कमाई – मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम केलापुर के कृषक लोकेश जांगड़े ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर गेंदे की खेती से अच्छी आमदनी हासिल की है। उन्होंने आधा एकड़ खेत में गेंदे की खेती कर लगभग 60 हजार रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है।
किसान जांगड़े ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें गेंदे के बीज उपलब्ध कराए गए थे। बीज प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपने खेत में रोपण कर गेंदे की खेती की शुरुआत की। फसल तैयार होने पर स्थानीय बाजार में फूलों की अच्छी मांग मिलने से उन्हें बेहतर दाम प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग से ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग का अनुदान भी मिला, जिससे खेत में पानी की बचत हुई और खरपतवार नियंत्रण में भी काफी सहायता मिली।
आधुनिक तकनीक अपनाने से लागत कम हुई और उत्पादन में वृद्धि हुई। श्री जांगड़े ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


