दमोह में देशी गेहूं की पारंपरिक किस्मों का डेमो प्लांट स्थापित, किसानों को बताए जा रहे प्राकृतिक खेती के फायदे
19 फरवरी 2026, दमोह: दमोह में देशी गेहूं की पारंपरिक किस्मों का डेमो प्लांट स्थापित, किसानों को बताए जा रहे प्राकृतिक खेती के फायदे – प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दमोह जिले के जबेरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भीनेनी में मानव जीवन विकास समिति द्वारा देशी गेहूं के 8 से 10 पारंपरिक किस्मों का डेमो प्लांट स्थापित किया गया है। यह पहल पिछले दो-तीन वर्षों से रबी एवं खरीफ फसलों में निरंतर की जा रही है।
समिति द्वारा पुराने से पुराने देशी बीजों का संग्रह कर उन्हें खेतों में प्रदर्शन के रूप में लगाया जा रहा है, जिससे किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रभावी परिणामों से अवगत कराया जा सके। वर्तमान सत्र में धान के साथ-साथ गेहूं की पारंपरिक किस्मों पर विशेष कार्य किया जा रहा है।
ग्राम भीनेनी में लगाए गए CDV प्लॉट का प्रथम चरण का डेटा कलेक्शन पूर्ण किया गया। इस दौरान कृषक नरेश, कृषक अर्चना एवं दो महिला कृषकों द्वारा गेहूं की विभिन्न किस्मों का चरित्र चित्रण किया गया। डेमो प्लॉट में गुलंबरी, पैगंबरी, खैरा, मुंडी, बंसी, काला गेहूं 7, सरस्वती एवं 322 सहित कुल 8 किस्मों का रोपण किया गया है।
इस संपूर्ण प्रक्रिया में RRA, NCNF, दमोह जिला प्रशासन, कृषि विभाग (आत्मा) तथा कृषि विज्ञान केंद्र दमोह का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। इन संस्थाओं के समन्वय से किसानों को देशी बीज संरक्षण, प्राकृतिक खेती तकनीक एवं उत्पादन वृद्धि के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ने बताया कि समिति द्वारा देशी बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही “श्री अन्न” को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और कृषकों को आवश्यक उपादानों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

