Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल जिले में गेहूं उपार्जन हेतु 9500 किसानों ने कराया पंजीयन

30 अप्रैल 2026, शहडोल: शहडोल जिले में गेहूं उपार्जन हेतु 9500 किसानों ने कराया पंजीयन – जिले में  गेहूं  उपार्जन का कार्य 30 निर्धारित उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है।  गेहूं  उपार्जन हेतु शासन द्वारा निर्धारित दर 2585 रूपये तथा राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की  राशि  को मिलाकर 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है।

राज्य शासन द्वारा जारी  निर्देशानुसार लघु सीमांत, मध्यम एवं बडे़ किसान स्टॉल बुकिंग 9 मई 2026 तक करा सकते है। जिले में 9500  किसानों  द्वारा समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जन हेतु पंजीयन कराया गया है। वर्तमान में 3611 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग  कराई गई है। जिले के 914 किसानों द्वारा 23 हजार क्विंटल  गेहूं  का विक्रय उपार्जन केंद्रों में किया गया है। उपार्जित  गेहूं में  से 6 हजार क्विंटल  गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile