प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से इंदौर जिले के 74 हजार 140 हितग्राही लाभान्वित
14 मार्च 2026, इंदौर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से इंदौर जिले के 74 हजार 140 हितग्राही लाभान्वित – शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का अंतरण किया गया। इस अवसर पर इंदौर जिले में पी.एम. किसान उत्सव दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया।
उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवड़ा ने बताया कि इंदौर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 74 हजार 140 हितग्राहियों को 14.828 करोड़ रूपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस अवसर पर हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

