राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में 361 किसानों को मिलेगा ऑफ ग्रिड सोलर पंप, सिंचाई व्यवस्था होगी सशक्त

16 फरवरी 2026, हरदाहरदा में 361 किसानों को मिलेगा ऑफ ग्रिड सोलर पंप, सिंचाई व्यवस्था होगी सशक्त – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत हरदा जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा सुलभ कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा योजना के तहत हरदा जिले में 361 किसानों का ऑफ ग्रिड सोलर पम्प प्रदाय करने हेतु चयन किया गया है। इस योजना से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई, कम लागत में खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का लाभ मिल रहा है।

कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत टिमरनी में गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार जैन एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा 19 किसानों के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड प्रक्रिया की गई। उन्होने बताया कि शिविर में आये 34 किसानों की पहले से ही कस्टमर इंफॉर्मेशन फाईल पूर्ण की जा चुकी थी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements