राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी जिले में 13 गेहूं पंजीयन केंद्र स्थापित

14 फरवरी 2026, डिंडोरीडिंडोरी जिले में 13 गेहूं पंजीयन केंद्र स्थापित – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा डिंडोरी जिले में 13 गेहूं पंजीयन केंद्रों की स्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग के प्रस्ताव के आधार पर इन पंजीयन केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व में प्रस्तावित 21 गेहूं पंजीयन केंद्रों में से 8 केंद्र ड्रॉप-डाउन सूची में संबंधित संस्थाओं के प्रदर्शित न होने के कारण शेष 13 पंजीयन केंद्र विभिन्न तहसीलों में स्थापित किए जाएंगे।

ये केंद्र डिंडोरी, शहपुरा एवं बजाग तहसीलों की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं विपणन सहकारी समिति गोरखपुर के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया है कि पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए किसानों का गेहूं पंजीयन कार्य समय पर एवं सुचारू रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements