Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री राजीव रंजन सिंह ने रंगीन मछली ऐप लॉन्च किया, सजावटी मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा

13 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: श्री राजीव रंजन सिंह ने रंगीन मछली ऐप लॉन्च किया, सजावटी मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा – केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने भुवनेश्वर में “रंगीन मछली” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान (सीफा) ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के सहयोग से तैयार किया है। इसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र को आवश्यक जानकारी और संसाधन प्रदान करना है।

शौकीनों, एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली पालकों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया यह ऐप आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसमें लोकप्रिय सजावटी मछलियों की प्रजातियों पर जानकारी मिलेगी। ऐप में “एक्वेरियम शॉप्स ढूँढें” जैसे विशेष टूल भी शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को नजदीकी एक्वेरियम दुकानों का पता लगाने में मदद करेगा।

श्री राजीव रंजन सिंह ने अपने संबोधन में सजावटी मत्स्यपालन के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है और आर्थिक विकास में योगदान दे सकता है। उन्होंने एक्वेरियम के शौक को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने की भी बात कही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस ऐप में एक्वेरियम के देखभाल से जुड़ी बुनियादी जानकारी के अलावा, प्रजनन और रखरखाव पर विस्तृत गाइड भी दी गई है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com