राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड

2023-24 में 3322.98 लाख मीट्रिक टन उत्पादन

Advertisement1
Advertisement

30 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: देश में खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 2023-24 के प्रमुख फसलों के अंतिम उत्पादन अनुमान जारी किए हैं। इस वर्ष देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3322.98 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26.11 लाख मीट्रिक टन अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से धान, गेहूं और श्री अन्न के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण हुई है।

  • धान उत्पादन: 1378.25 लाख मीट्रिक टन
  • गेहूं उत्पादन: 1132.92 लाख मीट्रिक टन
  • राई-सरसों उत्पादन: 132.59 लाख मीट्रिक टन

इस वर्ष की फसल उत्पादन रिपोर्ट राज्य सरकारों, सुदूर संवेदन, और फसल कटाई प्रयोगों (ष्टष्टश्व) के डेटा पर आधारित है। 2023-24 में नई डिजिटल जनरल क्रॉप एस्टिमेशन सर्वे (ष्ठत्रष्टश्वस्) प्रणाली ने फसल उत्पादन आकलन को पारदर्शी और सटीक बनाया है।

हालांकि, दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र में सूखा और राजस्थान में लंबी शुष्क अवधि के चलते दलहन, मोटे अनाज, सोयाबीन और कपास की फसलें प्रभावित हुईं, इसके बावजूद खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement8
Advertisement

कृषि उत्पादन में यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत को खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय वृद्धि के मामले में और मजबूत करेगी।

Advertisement8
Advertisement
अन्य प्रमुख फसल उत्पादन
 (लाख मी. टन में)
श्री अन्न 175.72
मक्का 376.65
दलहन 242.46
सोयाबीन 130.62
गन्ना 4531.58
कपास 325.22
 लाख गाठ (170 किग्रा प्रति गाठ)
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement