राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में मानसून फिर से सक्रिय: कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र-उत्तराखंड में अलर्ट

13 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: देश में मानसून फिर से सक्रिय: कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र-उत्तराखंड में अलर्ट – देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना नया निम्न दबाव का क्षेत्र अब कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश लेकर आ रहा है। दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों के लिए तेज हवाओं, गर्जन के साथ बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति की संभावनाओं को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

Advertisement1
Advertisement

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है।

मौसमीय परिस्थितियाँ (Weather Systems):

निम्न दबाव का क्षेत्र: उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके कारण भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना कई राज्यों में बनी हुई है।

द्रोणिका और ऊपरी हवा का चक्रवात: इस सिस्टम से जुड़ी एक द्रोणिका (trough) उत्तर आंध्र प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक फैली हुई है, जिससे निचले व मध्य स्तरों पर व्यापक असर हो रहा है। साथ ही, औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

Advertisement8
Advertisement

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत: 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी की शुरुआत हो सकती है, इसके लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

Advertisement8
Advertisement

देश के विभिन्न हिस्सों का मौसम पूर्वानुमान  

उत्तर-पूर्व भारत: बारिश का सिलसिला तेज

उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। 12 से 18 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।

असम और मेघालय में 12 से 16 सितंबर, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 15 सितंबर के बीच भारी बारिश का खतरा है। इसी तरह, 13 से 15 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, और 13-14 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी

दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक कई हिस्सों में बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। तमिलनाडु में 12, 16 और 17 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के तटीय और आंतरिक भागों में 12 से 18 सितंबर के बीच बारिश का दौर रहेगा।

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 12 और 13 सितंबर, और तेलंगाना में 12 से 15 सितंबर तक तेज़ हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश संभव है। बहुत भारी बारिश की चेतावनी 12 सितंबर को तटीय आंध्र और यनम, और 12–13 को तेलंगाना के लिए जारी है। तेज हवाएं (30–50 किमी/घंटा) अगले 5 दिन तक तटीय इलाकों में चल सकती हैं।  

पश्चिम भारत: महाराष्ट्र-गुजरात में सक्रिय मानसून

पश्चिमी भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है, जो तटीय और आंतरिक इलाकों को भिगोएगी। 12 से 15 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश या तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा में 12 से 18 सितंबर तथा गुजरात क्षेत्र में 14 से 16 सितंबर तक यह जारी रहेगा। बहुत भारी बारिश 13 सितंबर को मराठवाड़ा में तथा 14 और 15 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में संभव है।

Advertisement8
Advertisement

उत्तर-पश्चिम भारत: उत्तराखंड में सबसे ज्यादा खतरा

उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का असर दिखेगा, लेकिन पहाड़ी इलाकों में सावधानी जरूरी। 13 और 14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में, 12 से 16 सितंबर को उत्तराखंड में तथा 13 सितंबर को हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश या तूफान के साथ भारी बौछारें संभव हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 17 सितंबर को तथा पंजाब में 17 और 18 सितंबर को ऐसा ही रहेगा। खासकर, 12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की उम्मीद

 12 से 15 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश बहुत सीमित रहेगी, केवल 13 और 14 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33–35 डिग्री और न्यूनतम 22–26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से थोड़ा ऊपर हो सकता है।

हवाएं आमतौर पर उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी रफ्तार 8 से 25 किमी/घंटा तक हो सकती है। दिन में गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय हल्की हवाएं थोड़ी राहत देंगी। कुल मिलाकर मौसम गर्म, उमस भरा और हल्की बारिश वाला रहेगा।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement