National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

Share

22 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल – भारत सरकार ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश के आधार पर रबी विपणन सीजन 2023-24 के लिए 6 प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है। सरकार ने समर्थन मूल्य की घोषणा करने से पहले राज्य सरकारों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सुझावों  पर भी विचार किया था।

गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल है; जौ 1735₹ प्रति क्विंटल; चना 5335₹ प्रति क्विंटल; मसूर 6000 ₹ प्रति क्विंटल; तोरिया और सरसों 5450₹ प्रति क्विंटल और कुसुम 5650₹ प्रति क्विंटल। पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के लिए 6 प्रमुख  रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि का विवरण नीचे चार्ट  में दी गई  है।

क्र.सं.फसल2019-20 (एमएसपी प्रति क्विंटल में)2020-21 (एमएसपी प्रति क्विंटल में)2021-22 (एमएसपी प्रति क्विंटल में)2022-23 (एमएसपी प्रति क्विंटल में)2020-21 (में वृद्धि)2021-22 (में वृद्धि)2022-23 (में वृद्धि)
1गेहूं19251975201521255040110
2जौ15251600163517357535100
3चना4875510052305335225130105
4मसूर4800510055006000300400500
5रेपसीड और सरसों4425465050505450225400400
6कुसुम5215532754415650112114209
जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

देश ने कृषि और संबद्ध वस्तुओं के निर्यात में जबरदस्त वृद्धि देखी है। वर्ष 2015-16 की तुलना में, कृषि और उससे जुड़ें उत्पादों का  निर्यात 2015-16 में 32.81 बिलियन अमरीकी डालर से बढ़कर 2021-22 में 50.24 बिलियन अमरीकी डालर हो गया है, याने  53.1% की वृद्धि हुई है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *