राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ICAR का 97वां स्थापना दिवस आज: पूसा कैंपस में दिखेगी आधुनिक कृषि की झलक, मंत्री शिवराज करेंगे उद्घाटन

16 जुलाई 2025, नई दिल्ली: ICAR का 97वां स्थापना दिवस आज: पूसा कैंपस में दिखेगी आधुनिक कृषि की झलक, मंत्री शिवराज करेंगे उद्घाटन – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) आज अपना 97वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूसा कैंपस स्थित सी. सुब्रमण्यम हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम में आधुनिक खेती की तकनीकों, नई फसल किस्मों और नवाचारों की प्रदर्शनी लगेगी। 

किसानों को बेहतर उत्पादन और मुनाफा बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक शोध और नई खोजों को दिखाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कृषि विज्ञान पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही कई नई कृषि तकनीकों, उन्नत किस्मों, शोध प्रकाशनों और महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) का विमोचन भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और नीति आयोग के सदस्य डॉ. रमेश चंद भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में आईसीएआर के शीर्ष अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक भी शामिल होंगे।

कृषि प्रदर्शनी में दिखेगी तकनीक और नवाचार

पूसा कैंपस में आधुनिक कृषि तकनीकों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को स्मार्ट खेती, जैव फोर्टिफाइड फसलों, उन्नत मशीनरी और जलवायु-अनुकूल तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य देश के किसानों को आधुनिक और टिकाऊ कृषि की तरफ प्रोत्साहित करना है।

किसानों को मिलेगा नया रोडमैप

कार्यक्रम में ‘एक वैज्ञानिक-एक उत्पाद’, ‘100 दिन-100 किस्में’ और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ जैसी पहलें भी सामने रखी जाएंगी। यह दिवस भारतीय खेती के उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा तय करेगा।

भारत बना कृषि उत्पादन में वैश्विक लीडर

आईसीएआर की बदौलत भारत ने कृषि उत्पादन के कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। देश चावल, दूध और बागवानी उत्पादों में दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। साथ ही, जलवायु परिवर्तन के अनुकूल फसलों, मत्स्य पालन, पशुपालन और कृषि शिक्षा में भी आईसीएआर का बड़ा योगदान रहा है।

क्या है आईसीएआर?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) देश की सबसे बड़ी कृषि शोध संस्था है, जो कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है। यह संस्था कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध, नई तकनीक और किसानों के लिए आधुनिक समाधान उपलब्ध कराने का काम करती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements