राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ICAR – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भेापाल में 48 वॉ स्थापना दिवस का आयोजन

16 फरवरी 2023, नई दिल्ली: ICAR – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भेापाल में 48 वॉ स्थापना दिवस का आयोजन – भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल द्वारा 48 वॉ स्थापना दिवस 15 फरवरी  को  संस्थान में मनाया गया। केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के निदेशक, डॉ. सी आर मेहता ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया एवं विगत वर्षों में संस्थान द्वारा विकसित मशीनों एवं तकनीकियो का विवरण देते हुवे उपलब्धि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.एस.एन.झा,उप.महानिदेशक(कृषि अभि. भा.कृ.अनु.प) रहे। डॉ.एस.एन.झा ने केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भेापाल का कृषि एवं देश निर्माण मे भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो के लिए बधाई भी दी ।

ICAR – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भेापाल में 48 वॉ स्थापना दिवस का आयोजन
Advertisements
Advertisement
Advertisement

डॉ. झा ने संस्थान मे विकसित तकनीकियो के नवीनीकरण पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर डाला। डॉ.झा द्वारा संस्थान के नए मुख्य गेट का अनावरण भी किया गया। डॉ. प्रवीण शर्मा, प्रवंध निदेशक, ग्लोबल फ्लोरेक्स पुणे  मुख्य वक्ता रहे तथा उन्होंने प्रो.ए.सी पांड्या स्मृति व्याख्यान मे सबको संबोधित किया। इस अवसर पर भा.कृ.अनु.प- भारतीय मृदा विज्ञानं संस्थान भोपाल, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, मध्य प्रदेश के निदेशक श्री राजीव चौधरी भी सम्मिलित हुए। तीन प्रगतिशील कृषको को उनके कृषि में महतवपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित भी किया। संस्थान में 25 बर्ष की सेवापूर्ण करने वाले कर्मचारियों,विशिष्ट  शोध पेपर के लिए वैज्ञानिक तथा पीएचडी छात्र को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन इं.अजिता गुप्ता, वैज्ञानिक ने किया। डॉ. उदय बडेगावाकर,प्रधान वैज्ञानिक एवं विभाग प्रमुख द्वारा आभार व्यक्त  किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (13 फरवरी 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement