राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्राकृतिक शहद आयात पर सरकार का बड़ा फैसला, दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया MIP

12 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: प्राकृतिक शहद आयात पर सरकार का बड़ा फैसला, दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया MIP – केंद्र सरकार ने प्राकृतिक शहद के आयात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शहद पर न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 तक कर दी है। इस कदम का उद्देश्य सस्ते शहद के आयात पर रोक लगाना और देश के घरेलू उत्पादकों को संरक्षण देना है।

शुक्रवार को जारी अधिसूचना में Directorate General of Foreign Trade (DGFT) ने बताया कि प्राकृतिक शहद पर 1400 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन (FOB) का न्यूनतम आयात मूल्य पहले की तरह ही लागू रहेगा, लेकिन इसकी अवधि अब दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह व्यवस्था सीमित समय के लिए लागू थी।

सस्ते आयात पर लगेगी रोक

सरकार के इस फैसले से विदेशी बाजार से आने वाले सस्ते शहद के आयात को हतोत्साहित किया जाएगा। इससे देश के शहद उत्पादकों और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि MIP लागू रहने से बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा कम होगी और स्थानीय उत्पादकों को बेहतर कीमत मिल सकेगी।

इसी के साथ DGFT ने एक अलग अधिसूचना में पंख, खाल और अन्य पशु उत्पादों के निर्यात के लिए अतिरिक्त शर्तें भी जोड़ी हैं। हालांकि इन शर्तों का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements