राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी

25 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी –  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के अंतिम अनुमान जारी कर दिए हैं। यह अनुमान मुख्य रूप से राज्य/संघ राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ मान्य और त्रिकोणित किया गया है। फसल पैदावार के अनुमान राष्ट्रीय स्तर पर किए गए फसल कटाई प्रयोगों (CCEs) के आधार पर हैं। CCEs को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया को डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (DGCES) लागू करके री-इंजीनियर्ड किया गया है, जिसे कृषि वर्ष 2023-24 के दौरान प्रमुख राज्यों में लागू किया गया था। नई प्रणाली ने उपज अनुमानों की पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित की है।

वर्ष 2023-24 के दौरान देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 3322.98 लाख टन अनुमानित है जो वर्ष 2022-23 के दौरान प्राप्त 3296.87 लाख टन खाद्यान्न उत्‍पादन की तुलना में 26.11 लाख टन अधिक है। चावल, गेहूं और श्रीअन्न के अच्छे उत्पादन के कारण खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।वर्ष 2023-24 के दौरान चावल का उत्‍पादन रिकॉर्ड 1378.25 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष के 1357.55 लाख टन चावल उत्पादन से 20.70 लाख टन अधिक है। वर्ष 2023-24 के दौरान गेहूँ का उत्‍पादन रिकॉर्ड 1132.92 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष के 1105.54 लाख टन गेहूं उत्पादन से 27.38 लाख टन अधिक है और श्री अन्न का उत्पादन पिछले वर्ष के 173.21 लाख टन उत्‍पादन की तुलना में 175.72 लाख टन अनुमानित है।

2023-24 के दौरान महाराष्ट्र समेत दक्षिणी राज्यों में सूखे जैसे हालात रहे और अगस्त के दौरान खासकर राजस्थान में लंबे समय तक सूखा रहा। सूखे से नमी की कमी ने रबी सीजन को भी प्रभावित किया। इसका मुख्य रूप से दालों, मोटे अनाज, सोयाबीन और कपास के उत्पादन पर असर पड़ा।

विभिन्न फसलों के उत्पादन का विवरण  इस प्रकार है – कुल खाद्यान्‍न – 3322.98 लाख टन (रिकार्ड), चावल– 1378.25 लाख टन (रिकार्ड), गेहूँ– 1132.92 लाख टन (रिकार्ड), पोषक/मोटे अनाज– 569.36 लाख टन,मक्‍का- 376.65 लाख टन, कुल दलहन- 242.46 लाख टन,श्री अन्न- 175.72 लाख टन,तूर- 34.17 लाख टन,चना- 110.39 लाख टन,कुल तिलहन – 396.69 लाख टन,मूंगफली – 101.80 लाख टन, सोयाबीन – 130.62 लाख टन, रेपसीड एवं सरसों – 132.59 लाख टन (रिकार्ड), गन्‍ना – 4531.58 लाख टन, कपास – 325.22 लाख गांठें (प्रति 170 कि. ग्रा.)और  पटसन एवं मेस्ता – 96.92 लाख गांठ (प्रति 180 कि. ग्रा.) है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement