राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सख्त कानून पर विचार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

02 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सख्त कानून पर विचार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किसान संगठनों के साथ संवाद किया। इस चर्चा में किसानों ने कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और सुझावों को साझा किया। किसानों ने घटिया बीज और कीटनाशकों की समस्या, कृषि की लागत कम करने, फसलों की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

किसानों ने फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े व्यावहारिक समस्याओं का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही, उन्होंने फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी से हो रहे नुकसान और ट्रांसफार्मर खराब होने पर समय पर बदलने जैसी समस्याएं उठाईं।

श्री चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याएं छोटी जरूर लगती हैं, लेकिन उनका समाधान होने से उनकी आय में 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि घटिया बीज और कीटनाशकों की समस्या को रोकने के लिए केंद्र सरकार कानून को और सख्त बनाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा, राज्यों से जुड़ी समस्याओं को राज्य सरकारों के पास भेजा जाएगा ताकि मिलकर समाधान निकाला जा सके।

मंत्री ने किसानों की भागीदारी और उनके महत्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement