राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

एआईसी ने शुरू की ‘कृषि सखी’ पहल, महिला किसानों को सशक्त बनाने का लक्ष्य  

20 मार्च 2026, नई दिल्ली: एआईसी ने शुरू की ‘कृषि सखी’ पहल, महिला किसानों को सशक्त बनाने का लक्ष्य – कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) ने महिला किसानों के सशक्तिकरण और उनकी कृषि में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ‘कृषि सखी’ पहल शुरू की है। यह पहल संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा वर्ष 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ के रूप में मान्यता देने के क्रम में शुरू की गई है।

एआईसी का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से महिला किसानों को जागरूक करना, उनकी कृषि और फसल बीमा में भागीदारी को बढ़ावा देना और देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में उनके योगदान को सम्मानित करना है।

जनवरी 2026 में पहल के बारे में प्रारंभिक जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिचयात्मक वीडियो जारी किया गया। फरवरी में एआईसी मुख्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें #AICforHer का प्रतीक कार्डबोर्ड प्रदर्शित किया गया। यह कार्डबोर्ड कृषि में महिलाओं के लिए एकता, लचीलापन और सामूहिक समर्थन का प्रतीक है।

मार्च माह में, महिला किसानों के लिए फसल बीमा योजनाओं और उनके लाभों पर केंद्रित ग्राउंड-लेवल कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जुलाई से दिसंबर तक, पहल के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और कृषि जागरूकता अभियान, लेख, साक्षात्कार और अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। इस तरह देश भर में महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इसका उद्देश्य और महत्व

एआईसी की ‘कृषि सखी’ पहल का उद्देश्य न केवल महिला किसानों को कृषि और बीमा योजनाओं की जानकारी देना है, बल्कि उन्हें आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना भी है। कंपनी का मानना है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से कृषि क्षेत्र में नवाचार, उत्पादन और सतत विकास को गति मिलेगी।

एआईसी की इस पहल से किसान महिलाएं अब न केवल खेती में विशेषज्ञता हासिल करेंगी, बल्कि बीमा, वित्तीय सहायता और योजनाओं का लाभ उठाकर आय में वृद्धि भी कर सकेंगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements